दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार दो मजदूर गम्भीर रूप से घायल
मंत्री पुत्र ने अपने वाहन से अस्पताल में कराया भर्ती
जयेश बादल
ललितपुर। नेशनल हाईवे पर तेज गति से भाग रहे एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उस समय पलट गया जब वह बल्लियां लेकर कहीं जा रहा था। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। तभी वहां से राज्यमंत्री का काफिला निकल रहा था जिन्होंने उक्त घटना को देखते हुए घायलों को अपनी गाड़ी से जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां पर उनका इलाज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कैलगुवां चौराहे पर बल्लियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई थी।

ट्रैक्टर पलट ती ही उस पर सवार तो मजदूर गंभीर रूप से लहूलुहान हालत में घायल हो गए थे और सड़क पर पड़े थे। जिस समय यह हादसा हुआ, वहां से प्रदेश सरकार के श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी के पत्र चंद्रशेखर पंत अपने काफिले के साथ गुजर रहे थे। उन्होंने उक्त हादसा देखा तो वह रुक गए और मामले की पड़ताल की जब उन्हें पता चला कि उक्त दुर्घटना थाना जखौरा के ग्राम अंधेर निवासी ट्रैक्टर चालक मनीष विश्वकर्मा (26) व थाना जाखलौन के ग्राम नयागांव निवासी मजदूर महेश (40) के साथ घायल हो गया है तो उन्होंने अपनी स्कार्पियो गाड़ी से दोनों ही मजदूरों को तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां उनका इलाज किया गया। बताया गया है
कि ट्रैक्टर में बल्लियां भरकर कैलगुवां चौराहे के निकट हाईवे पर पहुंचा था कि तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें ट्रैक्टर चालक मनीष व मजदूर महेश नीचे दब गये, वहां पहुंचे लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। तभी महरौनी से ललितपुर आ रहे राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के पुत्र चंद्रशेखर पंथ ने घायलों को पड़ा देखा और तत्काल अपनी स्कार्पियो गाड़ी में घायलों को बैठाया व उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया जहां मनीष की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने मेडीकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













