कांग्रेस, सपा, बसपा को यूपी की जनता का नहीं है ध्यान, मायावती दौलत की
कांग्रेस, सपा, बसपा को यूपी की जनता का नहीं है ध्यान, मायावती दौलत कीबेटीः नरेन्द्र तोमर
जिले के दौरे पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर साधा निशाना
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। जिले के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी पार्टियों
पर जमकर हमला बोला है, जिससे एक बार फिर जिले में सियासी हलचल मच गई।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि लोकतंत्र में सरकारे आती औ
जाती रहती हैं पर जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार आयी हैं तब से
सभी के लिए लाभकारी योजनाएं चलाई गई। उन्होंने कांग्रेस ,सपा व बसपा
सरकारों पर तीखा प्रहार किया और मायावती को दौलत की बेटी तक बता डाला।
वही सपा व कांग्रेस की गाँधी परिवार पर भी वार किया।
दरअसल भाजपा गत 2019के लोकसभा चुनाव में जिन सीटों पर हारी थी उन सीटों को 2024 के चुनाव में अपने पक्ष में कैसे किया जाए। इसके लिए अलग अलग सीटों पर भाजपा ने अपने दिग्गजों को अभी से मैंदान में उतार दिया है। भाजपा की निगाहें अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रायबरेली संसदीय सीट पर लगी हैं। जमीनी
हकीकत जानने के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र
सिंह तोमर को दो दिन के लिए रायबरेली भेजा हैं। अपने तय कार्यक्रम के तहत
मंत्री रायबरेली पहुँचते ही सबसे पहले लाभार्थी सम्मेलन को सम्बोधित
किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा ,बसपा ने यूपी की जनता का ध्यान नही
दिया हैं और मायावती को दौलत की बेटी बताया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।