निष्पक्ष रहकर मतगणना सम्पन्न कराएं: एडीएम
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2024 की मतगणना 19 दिसंबर 2024 को जनपद प्रतापगढ़ में पवित्रता, शांतिपूर्ण, सुचितापूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतापगढ़ संजीव रंजन के कुशल निर्देशन में विकास भवन सभागार में मतगणना अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ जिसमें सुपर मास्टर ट्रेनर प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा डॉ. विंध्याचल सिंह, उप प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज डॉ. मो. अनीस एवं एआरपी धर्मेंद्र कुमार ओझा और नसीमुद्दीन द्वारा मतगणना की महत्वपूर्ण प्रक्रिया के बारे मे बारीकी से विस्तारपूर्वक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से तथा मत पेटिका को खोलने और तथा सील खोलने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) त्रिभुवन विश्वकर्मा ने मतगणना अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतगणना कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता, संदिग्धता, संलिप्तता की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
इसके लिए अधिकारी एवं कार्मिक स्वयं उत्तरदायी होंगे। मतगणना प्रशिक्षण को आप पूरे मनोयोग से प्राप्त करें। मतगणना संबंधित सम्पूर्ण प्रक्रिया जान ले एवं अपनी शंकाओं का समाधान मास्टर ट्रेनर से जरूर प्राप्त कर ले और उनसे उनका मोबाइल नंबर प्राप्त कर ले। इस उप निर्वाचन की मतगणना को पारदर्शिता, पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। हमें निर्वाचन आयोग के बताए गए दिशा निर्देशों का पालन पूरी तरह से करना है। मोबाइल फोन मतगणना स्थल पर पूर्णतया प्रतिबंधित है। एजेंट मोबाइल फोन मतगणना स्थल पर नहीं ले जाएंगे। एक टेबल की एक टीम में एक मतगणना पर्यवेक्षक, दो मतगणना सहायक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होगा। मतगणना प्रातः 8ः00 बजे से कराई जाएगी, सभी मतगणना कार्मिक प्रातः 6ः00 बजे मतगणना स्थल पर पहुंच जाएंगे मतगणना स्थल पर समय से पहुंचकर डिकोड कराकर मतगणना टेबल पर पहुंचेंगे। अनुपस्थित मतगणना कार्मिकों के विरुद्ध आयोग के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सुपर मास्टर ट्रेनर डॉ मोहम्मद अनीस एवं धर्मेंद्र कुमार ओझा ने मतपत्र लेखा भाग 1 भाग 2, वैध और अवैध मत पत्र, मतगणना संबंधित महत्वपूर्ण सावधानियां के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सहित रणवीर सिंह, राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









