अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा

अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा

अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। पूर्व शासकीय अधिवक्ता सचीन्द्र प्रताप सिंह के असामयिक निधन पर उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर क्षेत्र की जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने शोक व्यक्त किया। पट्टी के विधायक राम सिंह पटेल ने स्व. सचीन्द्र प्रताप सिंह के ईसनपुर स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुये उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित करते हुये कहा कि वह निरंतर समाज के गरीब वर्ग के लोगों की मदद किया करते थे जिससे वे लोगों में लोकप्रिय रहे हैं। उनके निधन से क्षेत्र की अपूरणीय क्षति ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों ने अपना एक मसीहा खो दिया है। इस दौरान स्वर्गीय सचीन्द्र प्रताप सिंह के छोटे भाई जितेंद्र प्रताप सिंह, हरिओम पांडेय, विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, मार्शल सिंह, प्रशांत सिंह एडवोकेट, उज्जवल यादव, राजन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
इसी तरह पूर्व सांसद अक्षय प्रताप सिंह उर्फ़ गोपाल के प्रतिनिधि लाल साहब, जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष राम अचल वर्मा, युवा जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, समाजसेवी अखिलेश सिंह मंगरौरा सहित अनेक लोगों ने उनके ईसनपुर स्थित आवास पर पहुंचकर शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA