9 सैंपल संग्रहित कर भेजा प्रयोगशाला
अमित त्रिवेदी
हरदोई। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर विभिन्न शिकायतों के क्रम में सतीश कुमार, सहायक आयुक्त (खाद्य) के नेतृत्व एवं निर्देशन में ज्ञान दूध डेयरी संडीला से मिश्रित दूध के तीन सैंपल बनास डेरी संडीला से मिश्रित दूध के दो सैंपल संग्रहित किए गए। साथ ही नीरज मेडिकल स्टोर संडीला से मल्टी विटामिन सिरप के दो सैंपल संग्रहित किए गए। एसआर मेडिकल स्टोर संडीला से एक सिरप का सैंपल संगृहीत किया गया। पाली से एक बेसन का सैंपल संग्रहित किया गया। इस तरह कुल 9 सैंपल संग्रहित किए गए। जिन्हे जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामकिशोर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह, खुशीराम, अनिरुद्ध गंगवार, सुभाष मौर्य आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










