HomeTrendingरामलीला चौराहे के पास ढाबे पर हंगामा, पुलिस से हाथापाई का आरोप

रामलीला चौराहे के पास ढाबे पर हंगामा, पुलिस से हाथापाई का आरोप

  • रामलीला चौराहे के पास ढाबे पर हंगामा, पुलिस से हाथापाई का आरोप

  • जीप के नीचे बच्ची को रखने से मची अफरा-तफरी

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। उत्तर थाना क्षेत्र में रामलीला चौराहे के पास दीप बार के बगल में स्थित छक्कू दा ढाबे पर विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी हाथापाई किए जाने का आरोप है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हंगामे के दौरान ढाबा संचालक ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों की वर्दी खींची और बर्तन फेंके। आरोप है कि इसी दौरान उसने एक मासूम बच्ची को पुलिस जीप के पहिए के नीचे रख दिया और खुद भी जीप के नीचे लेट गया। इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हंगामे के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के संबंध में पुलिस की विस्तृत जानकारी और संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान सामने आने का इंतजार है। मामले में सामने आए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

 

 

 

Must Read