HomeTrendingसिरसागंज में 111 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

सिरसागंज में 111 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

  • सिरसागंज में 111 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
सिरसागंज, फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सिरसागंज में सामूहिक विवाह समारोह हुआ। इसमें 111 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें 93 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ, जबकि 18 जोड़ों का निकाह मुस्लिम परंपराओं के अनुसार कराया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना किया। मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग कर रही है। उन्होंने योजना के तहत दी जाने वाली सहायता का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य नवविवाहित जोड़ों को नए जीवन की शुरुआत में आर्थिक और जरूरी सामग्री के रूप में मदद देना है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत विवाह सामग्री और उपहार दिए जाते हैं। साथ ही आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए धनराशि खर्च की जाती है और आर्थिक सहायता सीधे वधू के बैंक खाते में भेजने का प्रावधान है, ताकि जरूरत के समय इसका उपयोग किया जा सके। मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्यादान का विशेष महत्व है और सरकार गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में अभिभावक की भूमिका निभाने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने भी नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके सुखी, समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी राजमती, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में सभी नवविवाहित जोड़ों को नए जीवन की शुरुआत के लिए बधाई दी गई।

 

 

 

 

 

Must Read