दो ग्राम पंचायतों में चौपाल का हुआ आयोजन
रूपा गोयल
बाँदा। ब्लाक जसपुरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तनगामऊ, ग्राम पंचायत कानाखेड़ा ग्राम पंचायत भवन में खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षयता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। तनगामऊ प्रधान शिवरानी यादव की देखरेख में तथा काना खेड़ा प्रधान विन्देश कुमार ग्राम चौपाल का आयोजन अलग अलग ग्राम पंचायत में किया गया जिसमें आगनवाड़ी, सहायिका, पंचायत मित्र, पंचायत सहायक, आशा बहूँ, सफाईकर्मी, अध्यापक, गांव का जनसमूह की उपस्थित में चौपाल लगाकर खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह यादव ने लोगों को सरकार की योजनाओं के विषय में जानकारी दी। उन्होंने साफ सफाई के विषय में ग्राम प्रधान व सचिव को निर्देशित किया कि सफाईकर्मी को विद्यालय में लगाकर साफ सुथरा रखा जाय। गन्दगी न रहे। आयुष्मान कार्ड बनवाने को प्रेरित किया। ग्राम पंचायत झंझरी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि केवाईसी कैम्प का आयोजन किया गया। खण्ड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह यादव ने झझरी में कैम्प का निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















