यमुना किनारे बीहड़ में की गयी काम्बिंग

यमुना किनारे बीहड़ में की गयी काम्बिंग

रामप्रकाश गौतम
फ़िरोज़ाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में फिरोजाबाद पुलिस द्वारा जनपद में आमजनों को उनकी सुरक्षा एवं भय मुक्त वातावरण हेतु आश्वत करने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सिरसागंज द्वारा थाना नसीरपुर पुलिस टीम एवं पीएसी बल के साथ रपड़ी, शहजादपुर जिदौली, बहोरी डॉडॉ, दुर्ग की ठार, रपड़ी मैदान, नगला रामचंद्र, नोरंगी घाट, डिडौली की मढ़ैया गाँव, सन्निकट जंगलों व यमुना किनारे बीहड़ों में करीब 17 किमी के एरिया में कॉम्बिंग की गई। साथ ही स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर उन्हें जागरुक किया गया।

आमजनों को बताया गया कि फिरोजाबाद पुलिस आपकी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कटिबद्ध है। किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर आप डायल-112, बीट कांस्टेबल, हल्का इंचार्ज, थाना के सीयूजी नम्बर पर फोन कर जानकारी दे सकते हैं। फिरोजाबाद पुलिस द्वारा आपकी हर संभव मदद की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent