सर्किट हाउस से होटल मैरिएट तक चौड़ी होगी सड़क
रामगढ़ताल झील की तरफ सड़क किनारे बनेगा फुटपाथ
अजय जायसवाल
गोरखपुर। नौका विहार की तरफ अब जाम नहीं लगेगा। क्योंकि, जीडीए, सर्किट हाउस, एनेक्सी भवन, महायोगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह और संस्कृति केंद्र से जोड़ते हुए होटल मैरिएट तक सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। अभी यह सड़क 7 मीटर की चौड़ी है। जिसे बढ़ाकर अब अब 18 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।
इसके अलावा सड़क के ऊपर से गई हाइटेंशन इलेक्ट्रिक सप्लाई लाइन को भी अंडरग्राउंड किया जाएगा। ताकि इस इलाके में होने वाले VIP मुवमेंट्स और यहां नए ढंग से बन रही वॉटरबाड़ी, फूडकोर्ट्स और हर्बल गार्डेन समेत अन्य डवलपमेंट से बढ़ने वाली भीड़ से कोई दिक्कत न हो।
सड़क किनारे बनेगा फुटपाथ
सर्किट हाउस से एनेक्सी भवन तक अभी सड़क सिर्फ 7 मीटर चौड़ी है। जिसे 12 मीटर तक चौड़ा किया जा रहा है। इसके अलावा रामगढ़झील की ओर सड़क पर डेढ़ मीटर का फुटपाथ बनेगा। उसके बाद जलनिकासी के लिए नाली और बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए डक्ट का निर्माण किया जाएगा।
3 करोड़ रुपये होंगे खर्च
कार्यकारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि सोमवार से ही सड़क को चौड़ा बनाने के लिए काम शुरू करा दिया गया है। गिट्टियां डाल कर उन्हें दबाया जा रहा है। तकरीबन 700 मीटर लम्बाई में किए जाने वाले इस कार्य पर 3 करोड़ की धनराशि खर्च की जा रही है। हर्बल पार्क की ओर फुटपाथ बनाए जाने से यहां आने वाले पयर्टकों का काफी सहूलियत मिलेगी।
अंडरग्राउंड होगी हाइटेंशन लाइन
सर्किट हाउस से होटल मैरिएट तक 700 मीटर लम्बी सड़क पर हाइटेंशन लाइन हैं। उनके पोल हटाए जाएंगे। कार्यकारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के मुताबिक तकरीबन एक करोड़ रुपये खर्च कर हाईटेंशन लाइन को सुरक्षा की दृष्टि से भूमिगत किया जाएगा। इसके लिए बिजली निगम से वार्ता कर इलेक्ट्रिक विंग जल्द ही काम शुरू कर देगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










