धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों ने काटा केक
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
दौलतपुर, संत कबीर नगर। स्थानीय क्षेत्र के डुमरिया बाजार स्थित फूला देवी राम प्रसाद यादव पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय में विशेष कार्यक्रम किया गया जहां छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान केक काटकर बच्चों को मिठाइयां खिलाई गईं और बाल दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राम सिंह यादव ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। साथ ही कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें बेहतर शिक्षा और संस्कार देकर जिम्मेदार नागरिक बनाना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रभुनाथ, मोहम्मद फुजैल, सोनम मौर्य, मीरा चौहान, रविंद्र यादव, नित्यानंद गोस्वामी, सोनी दुबे, संजना मौर्य, पूजा शर्मा, उमा शर्मा, सुप्रिया यादव, शिल्पी यादव, मनोज यादव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











