नवम आयुर्वेद दिवस एवं धन्वंतरि जयंती समारोह आयोजित

नवम आयुर्वेद दिवस एवं धन्वंतरि जयंती समारोह आयोजित

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के तत्वावधान में नवम् आयुर्वेद दिवस एवं धन्वंतरि जयंती समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक/यूनानी अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र कुमार, अध्यक्ष डॉ. मनीष राय, सचिव डॉ. विनोद कश्यप, कोषाध्यक्ष डॉ. मनीष चौबे, पूर्व अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजीम अहमद, डॉ. वी.के. सिंह, डॉ. पी.एन. मिश्रा ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित तथा आरती करके औपचारिक रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद डॉ. अज़ीम अहमद ने माल्यार्पण करके तथा डॉ. आरती सिंह और डॉ. डी.डी. सिंह ने बुकें देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद उपस्थित सभी चिकित्सकों ने धन्वंतरि वंदना का गान किया।
मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि आज पूरे देश में नवम आयुर्वेद दिवस और धन्वंतरि जयंती मनाई जा रही है। आयुर्वेद के बारे मे बोलते हुए उन्होंने कहा कि आयुर्वेद सिर्फ चिकित्सा ही नहीं है, वरन यह एक जीवनशैली है। इसके अतिरिक्त जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, इसीलिए आज पूरी दुनिया आयुर्वेद को अपनाने पर जोर दे रही है। डॉ. पी.एन. मिश्रा ने कहा कि भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से उत्पन्न हुए और उन्होंने विश्व को आयुर्वेद के रूप में अमृत समान चिकित्सा प्रदान की। डॉ. डी.डी. सिंह ने वर्तमान परिवेश में आयुर्वेद की अनिवार्यता पर जोर देते हुए इसे प्रमुख चिकित्सा पद्धति बताया। नवम आयुर्वेद दिवस की थीम वैश्विक स्वास्थ्य में आयुर्वेद नवाचार पर कहा कि हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम आयुर्वेदिक चिकित्सा को समाज के हित के लिए इसमें नवीन शोध करके जन उपयोगी बनाने के लिए लगातार प्रयास करें जिससे यह प्राचीन चिकित्सा सर्व सुलभ हो सके। संहिता ग्रंथों में वर्णित औषधियों को वर्तमान परिवेश में स्वीकार्य बनाने के लिए उसमें आवश्यक परिवर्तन करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाने में सहयोग करें।
अध्यक्ष डॉ. मनीष राय ने कोरोना काल में आयुर्वेदिक औषधियों के प्रभाव का विस्तृत वर्णन किया। डॉ. आरती सिंह ने महिलाओं में आयुर्वेदिक दवाओं की उपयोगिता पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के अंत में नीमा परिवार ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। नवम आयुर्वेद दिवस पर नीमा आजमगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वी.के. सिंह और डॉ. पी.एन. मिश्रा को अंगवस्त्रम और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. वी.के. सिंह, डॉ. डी.डी. सिंह, डॉ. मनीष राय, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. वेद प्रकाश सिंह, डॉ. आरती सिंह, डॉ. पी.एन. मिश्रा, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. अज़ीम अहमद, डॉ. उमेश पाण्डेय, डॉ. अबुल बशर, डॉ. मनीष चौबे, डॉ. देवाशीष शुक्ला, डॉ. राजवंत चौहान, डॉ. राम चन्द्र, डॉ. सतीश सिंह, डॉ. आशुतोष विश्वकर्मा, डॉ. जगदीश यादव , डॉ. एस.सी. यादव, डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. संतोष चौहान, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. संध्या सिंह, डॉ. विजय शंकर सिंह, संदीप कुमार, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA