बच्चों ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन का पर्व
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। महर्षि विद्या मंदिर लखपेड़ाबाग में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों द्वारा राखी का निर्माण किया गया और फिर कक्षाओं की बालिकाओं ने बालकों के कलाई पर राखी बांधकर उनके उन्नत भविष्य का आशीर्वाद दिया। बालकों ने अपनी बहनों के सुरक्षा और हर प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर मदद का प्रण लिया। रक्षाबंधन पर्व पर विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने स्व निर्मित राखियां विभिन्न प्रकार से बनाई फिर उन्हीं का प्रयोग किया गया। समस्त कार्यक्रम में पूर्वी, आराध्या, वेदिका, मान्या, स्मृति, दिव्यांश युवंश, श्लोक, सौभाग्या, पार्थ सुमित, आर्यन, वंदिका, नायरा आदि के साथ अन्य छात्र—छात्राओं ने सहभाग किया। राखी बनाने में छात्र-छात्राओं की शिक्षिका महिमा श्रीवास्तव, राधा सिंह, मंजू वर्मा, रितु मिश्रा आदि ने सहायता की। रक्षाबंधन का पर्व विधि विधान से पूर्ण करवाने में गुरु पूजन परंपरा रुपाली शर्मा, आशा अवस्थी, मधु रानी श्रीवास्तव, निधि सिंह द्वारा अहम भूमिका निभाई गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











