Homeबहराइच120 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

120 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

120 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्यवाही में 60 लाख रूपये के स्मैक बरामद
अब्दुल शाहिद
रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमावर्ती रुपईडीहा क्षेत्र में इस समय स्मैक, चरस सहित अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी बड़े पैमाने पर की जा रही है। यह रुपईडीहा थाना क्षेत्र तस्करों के लिए बरदान शाबित हो रहा है। इसी क्रम में थाना रुपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक स्मैक तस्कर से 120 स्मैक बरामद किया है। पकड़ी स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत 60 लाख रुपये बतायी जा रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मेरे नेतृत्व में पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा 1 सितम्बर को 11.45 बजे स्मैक तस्कर सलीम पुत्र सलमान ग्राम व मोहल्ला काजीपुरा वार्ड नं0 1 फतेहपुर थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी हाल पता ताजबाबू उर्फ समीर का घर घसियारन मोहल्ला कस्बा व थाना रूपईडीहा को 120 ग्राम स्मैक के साथ भारत नेपाल सीमास्तम्भ संख्या 651/4 के पास आम की बाग भारत से नेपाल जाने वाला मार्ग से गिरफ्तार किया गया। इसके सम्बन्ध में थाना रूपईडीहा पर धारा 8/21 NDPS Act पंजीकृत कर अभियुक्त सलीम को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रूदल बहादुर सिंह, का0 धर्मनाथ साहनी, का0 रामवीर चौहान, का0 संदीप चौहान, एसएसबी टीम के एएसआई विपलव घोष, हे0का0 सैय्यद गुलाम मुर्तजा, का0 थोरट प्रशान्त, का0 मनीष पाण्डेय, का0 मनोहर सिंह शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read