HomeBiharउत्साह के साथ मनाया गया एलआईसी का स्थापना दिवस

उत्साह के साथ मनाया गया एलआईसी का स्थापना दिवस

उत्साह के साथ मनाया गया एलआईसी का स्थापना दिवस

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। भारतीय जीवन बीमा निगम की 67वें स्थापना दिवस शुक्रवार को नवादा स्थित शाखा कार्यालय में मनाया गया। शाखा के वरीय प्रबंधक जयप्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में निगम गीत से शुरुआत की गई। इसके उपरांत शाखा प्रबंधक, सभी कर्मचारी, विकास अधिकारियों, बीमा धारकों और अभिकर्ताओं के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एलआईसी के 67 वर्षों का गुणगान किया गया। इस मौके पर नवादा में पड़े पैमाने पर बीमा ले रखे मो दाऊद खान को ब्रांच की ओर से सम्मानित किया गया। अपने सम्मान समारोह के दौरान मो दाऊद खान ने कहा कि एलआईसी एक ऐसी संस्था है जो हर लोगों के दिलों में अपना स्थान बनाए हुए हैं। एलआईसी पर लोगों का अटूट विश्वास है। चाहे कोई बड़े तबके के लोग हों या फिर छोटे ठेला खोमचें वाले। सभी लोग एलआइसी से जुड़ना पसंद करते हैं। इस मौके पर सहायक शाखा प्रबंधक प्रेम बिहारी सिंह, वरीय अधिकारी सुरेंद्र कुमार के साथ-साथ अन्य सभी अधिकारी, विकास अधिकारी आरपी साहू, केपी मगहिया के साथ ही अभिकर्ता सतीश राकेश, विपिन कुमार, अजय कुमार, विनोद कुमार, मनोज कुमार, डॉ पंकज सिन्हा, नाज़िम कलीम, हीरा, सोनू के साथ-साथ काफी संख्या में अभिकर्ता और बीमा धारक मौजूद रहे। शाखा प्रबंधक जयप्रकाश ने कहा कि एलआईसी में 67 वर्षों के दौरान काफी बदलाव आया है। सेवा में काफी सुधार हुआ है। 99 प्रतिशत दावा क्लेम का भुगतान किया जा रहा है। बीमा धारकों के दिल में एलआईसी जो जगह बनाई है उसे सभी के सहयोग से बरकरार रखना है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read