बच्चों की प्रतिभा को निखारने में सहायक बन रहा मुखिया प्रतिभा खोज परीक्षा
प्रतिभाओं को व्यवसायी जय प्रकाश गुप्ता ने अंगवस्त्रम देकर किया सम्मानित
निशा
रामगढ़, बिहार। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत संसाधन केंद्र सिसौड़ा में रविवार को 28वीं मुखिया प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित की गई।परीक्षा दो श्रेणियों में कक्षा 1-5 तक एवं कक्षा 5 से ऊपर वर्ग के बच्चों के बीच ली गई जिसमें दोनों श्रेणियों में बालक व बालिका वर्ग से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल,प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
बता दें कि इस प्रतियोगिता परीक्षा में कक्षा 1-5तक में बालक वर्ग से अनमोल कुमार एवं बालिका वर्ग से क्षमा कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त करने में कामयाब रही। दूसरी तरफ कक्षा 5 से ऊपर के वर्ग के लिए आयोजित परीक्षा में बालक वर्ग से सोनू कुमार एवं बालिका वर्ग से खुशबू कुमारी ने प्रथम स्थान लाने में सफलता अर्जित की।वहीं छात्रों का हौसला बढ़ाने हेतु रामगढ़ के प्रमुख व्यवसाइयों में सुमार सीताराम वस्त्रालय के जय प्रकाश गुप्ता ने सफल बालक प्रतिभागियों को शर्ट, पैंट एवं बालिकाओं को शूट का कपड़ा देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में सम्मान के दौरान कार्यक्रम के आयोजक सिसौड़ा पंचायत के मुखिया प्रदीप सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत फूल का माला पहनाकर किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यवसाई जय प्रकाश गुप्ता एवं इं. सह शिक्षक विकास विश्वकर्मा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में गायक एवं संगीत शिक्षक श्याम सिंह मौजूद रहे जिन्होंने कार्यक्रम के समापन समारोह में बच्चों को संगीत की जानकारी देते हुये अपनी गायकी से बच्चों का मन मोहा। इस दौरान नरदमुनि सिंह ने भी कागज और कंप्यूटर की लड़ाई को गीत के माध्यम से प्रस्तुत कर बच्चों का मनोरंजन कराया।
प्रतियोगिता को गति देने हेतु अतिथियों के अलावा उपस्थित ग्रामीणों ने भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया जिसमें शिक्षक सूरज कुमार, रेलवे कर्मचारी मुन्ना यादव, शिक्षक विकास विश्वकर्मा, बिहार कमांडो राजेश सिंह एवं गायक नारदमुनि शामिल रहे। बताते चलें कि परीक्षा का आयोजन बच्चों को पूर्व से प्रतियोगी परीक्षाएं हेतु तैयार करने को लेकर आयोजित की जाती रही है। मौके पर परीक्षा के आयोजक पंचायत के मुखिया प्रदीप सिंह ने बताया कि आगामी परीक्षा 16 जुलाई को आयोजित की जायेगी। उनका प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बच्चों को जागृत करने का कार्य जारी रहेगा।
उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल इस परीक्षा के अलावे उनके द्वारा पंचायत संसाधन केंद्र सिसौड़ा पर ही बिहार पुलिस एवं बिहार दरोगा की तैयारी मॉडल पेपर हल करवा कर किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों एवं बुद्धिजीवियों से अनुरोध किया कि इस शैक्षणिक कार्य को बढ़ावा देने में लोगों को प्रेरित कर अधिक से अधिक बच्चों को परीक्षा में शामिल कराने में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम की सफलता में शुरू से ही विक्रम सिंह, नीतीश कुमार, भानु कुमार, शैल कुमारी सराहनीय योगदान निभा रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













