Homeउरईमुख्यमंत्री की नीति खुलेआम उड़ायी जा रहीं धज्जियां

मुख्यमंत्री की नीति खुलेआम उड़ायी जा रहीं धज्जियां

मुख्यमंत्री की नीति खुलेआम उड़ायी जा रहीं धज्जियां

40 लाख का टेण्डर, चार दिन में चटकी सीसी, दिखने लगी बालू और गिट्टी
बोले वार्डवासी— इससे घटिया कार्य कभी नहीं देखा
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई (जालौन)। नगर पालिका द्वारा शहर में खुलेआम कराये जा रहे सीसी रोड और विकास कार्यों में ईओ के इशारे पर ठेकदार खुलेआम मानकविहीन कार्य कराने में लगे हुए हैं जिसका मामला वार्ड 3 और 21 की संयुक्त हनुमान चबूतरा से इकलास पुरा तक देखने को मिला जहाँ 40 लाख रूपये की लागत से बनाई जा रही छः सौ मीटर सीसी 4 दिन में ही बुरी तरफ चटक गयी और गिट्टी बाहर निकल आई। मोहल्लेवासियों ने कहा की इससे घटिया कार्य कभी नहीं देखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूरे प्रदेश में जीरो टांल रेंस की नीति चलाकर भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए अधिकारियों को बार—बार हिदायत दे रहे लेकिन उसके बाद भी कुछ अधिकारी अपनी खाऊ—कमाऊ नीति के चलते जीरो टांल रेंस नीति की खुलेआम धज्जिया उड़ा रहे हैं जिसकी मिसाल आज वार्ड 21 और 3 में बनाई जा रही थी जिसमें छः सौ मीटर की सीसी मात्र 4 दिन ने जगह—जगह चटक गयी और गिट्टी बाहर दिखने लगी। मोहल्लेवासियों ने कहा कि इससे घटिया कार्य कभी नहीं हुआ।

——इनसेट——
ईओ साहब निरीक्षण कर देते हैं सीसी कार्य की ओके की रिपोर्ट?
उरई (जालौन)। वार्ड के सीमा पर बनाई जा रही छः सौ मीटर की सीसी रोड डलने के ईओ साहब करते हैं निरीक्षण और देते हैं ओके की रिपोर्ट। बाद में चार दिन में सीसी रोड चटक जाती है।

——इनसेट——
ईओ ने कमीशन किया हजम, चटकी सीसी ने दिखाया आईना
उरई (जालौन)। ईओ राम अंचल कुरील द्वारा पूरे नगर पालिका क्षेत्र में खुलेआम मानकविहीन कार्य हो रहा है जिसका कमीशन तो ईओ साहब हजम कर चुके लेकिन चटकी सीसी से आईना दिखा दिया।

——इनसेट——
बोले जेई राजेन्द्र— विजिट करुंगा, फिर रूकेगा ठेकेदार का पेमेंट
उरई (जालौन)। सीसी चटकने के वाले मामले में ज़ब जेई राजेंद्र से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि मैं विजिट करुंगा और अगर सीसी चटकी होगी तो ठेकेदार का पेमेंट नहीं होगा।

——इनसेट——
इन स्थानों पर चटकी सीसी, दिखने लगी गिट्टी
उरई (जालौन)। हनुमान चबूतरा के पास डाली जा रही सीसी प्रजापति ढ़ेरी, पिताबरा वैल्डिंग, ट्रांसफार्मर के पास और बाबा जी के दुकान के सामने चटकी हुई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read