बन्द पड़े मकान से हजारों का माल साफ
निलेश त्रिपाठी
मिर्ज़ामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौर गांव स्थित एक बंद पड़े मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने कुल 50 हजार से अधिक रुपये की कीमत का सामान साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात गौर गांव में हाईवे किनारे स्थित ग्राम प्रधान विजय गुप्ता के बंद पड़े मकान में छत के रास्ते चोरों ने दस्तक देकर इनवर्टर, बैटरी, एलसीडी टीवी, लोहे का एंगल समेत हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब चोरी का पता लगा तब ग्राम प्रधान ने मिर्जामुराद थाने पहुंच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












