बाहुबली मोनू सिंह के पहुंचते ही मची अफरा—तफरी, सदन स्थगित
बीडीओ धनपतगंज की लापरवाही से मीटिंग हाल में घुसे बाहरी व्यक्ति
तेजस टूडे ब्यूरो
जयशंकर द्विवेदी/धर्मेन्द्र सिंह
बल्दीराय, सुल्तानपुर। ब्लाक धनपतगंज में नवनिर्वाचित ब्ला कप्रमुख की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक सदन में जैसे ही शुरू हुई।
विरोधी गुट के मोनू सिंह व क्षेत्र पंचायत सदस्यों व समर्थकों ने सदन में हंगामा काटते हुए प्रबल विरोध के साथ खण्ड विकास अधिकारी से सवाल जबाब करने लगे। सदन घुसे कुछ बाहरी व्यक्ति हंगामा काटने लगे जिससे सदन में उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों में भगदड़ मच गई। खासकर मारपीट के डर से भयभीत कई महिला सदस्य सदन से उठकर बाहर सुरक्षित स्थान की तलाश करने लगीं।विबाद के कारणों में त्रिस्तरीय कमेटी द्वारा बैठक कार्यवाई कराए जाने को लेकर हुआ जबकि नई प्रमुख चुन ली गयी है। इसी बीच बीडीओ उपस्थित रजिस्टर को ढूंढ रहे थे और एडीओ पंचायत को डांटने लगे कि रजिस्टर कहां है। बाहरी व्यक्तियों को रोक क्यों नहीं गया।
——इनसेट——
बीडीओ की निष्क्रियता से बड़ा विवाद होने से बचा
धनपतगंज ब्लाक के प्रमुख प्रथम बैठक को हल्के में लेकर खण्ड विकास अधिकारी ने बड़ी भूल कर दी। फलस्वरूप सदन में ही बड़ी घटना होते होते बची। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में मीटिंग हाल हंगामा व विवादित बन गया। हाल में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा अन्य लोग प्रवेश कर गए जिसकी जिम्मेदारी बीडीओ की मानी जाती है। हंगामा के बीच थाना पुलिस के साथ कोतवाल राम आशीष उपाध्याय, एसआई विजय गुप्ता। HC शिव मूरत यादव सहित थाने की पुलिस ने किसी तरह हंगामा शांत कराया। इस बीच खं० वि० अधिकारी विमलेश चन्द्र त्रिवेदी ने बताया कि कोरम पूरा न होने से बैठक स्थगित की जाती है। त्रिस्तरीय कमेटी के बारे में बताया कि यह लिपकीय त्रुटि है जिसे सुधारा जाएगा। विवाद व हंगामा से सहमी ब्लाक प्रमुख पार्वती देवी ने बताया कि विरोधियों का षड्यंत्र है। उपद्रवियों ने सदन में हंगामा खड़ा कर सदन को चलने नही दिया। ऐसे लोग क्षेत्र के विकास को नहीं चाहते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












