Homeहरदोईरेलवे स्टेशन पर खड़े इंजन से 650 लीटर डीजल हुआ चोरी, अज्ञात...

रेलवे स्टेशन पर खड़े इंजन से 650 लीटर डीजल हुआ चोरी, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

रेलवे स्टेशन पर खड़े इंजन से 650 लीटर डीजल हुआ चोरी, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

अमित त्रिवेदी
हरदोई। जिले की बालामऊ रेलवे स्टेशन पर रेल इंजन से डीजल गायब होने का मामला सामने आया है। लोको पायलट की जानकारी पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। बालामऊ रेलवे स्टेशन पर पांच सितंबर की रात 11:45 पर लखनऊ की ओर लाइन नंबर 24 पर लोकोमोटिव संख्या 40509 को एक लोको पायलट ने खड़ा करके बंद किया। बताया जा रहा है कि रेल इंजन बंद करते समय उसमे 4350 लीटर डीजल अभिलेख में दर्ज किया गया था। छह सितंबर को कानपुर ट्रेन ले जाने के लिए सुबह पांच बजे चालू किया तो उसमें 3700 लीटर डीजल पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार लगभग पांच घंटे में खड़े रेल इंजन से 650 लीटर डीजल गायब हो गया। लोको पायलट ने मामले की जानकारी मुख्य लोगों निरीक्षक लोको प्रभारी बालामऊ को दी। उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल बालामऊ को मेमो देकर जानकारी दी। रेलवे सुरक्षा बल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रेल अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। बालामाऊ स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से चोरी हुए डीजल की कीमत लगभग 58 हज़ार 500 रुपये है। रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी बालामऊ ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read