Homeअमेठीसीडीओ ने अमृत सरोवर व गौशाला का किया निरीक्षण

सीडीओ ने अमृत सरोवर व गौशाला का किया निरीक्षण

सीडीओ ने अमृत सरोवर व गौशाला का किया निरीक्षण

राघवेन्द्र पाण्डेय
भेटुआ, अमेठी। सोमवार को जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सान्या छावड़ा विकास खंड भेटुआ के दौरे पर रही। दौरे के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नौगिरवा ग्राम पंचायत में बन रहे अमृत सरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जहां मास्टर रोल से मजदूरों की संख्या कम देख अधिकारी ने स्वयं मजदूरों की हाजिरी ली। हाजिरी लेते समय मुख्य विकास अधिकारी ने पाया कि बनाये गए मास्टर रोल के सापेक्ष मजदूरों की संख्या न सिर्फ कम है बल्कि कई मजदूरों के नाम पर कोई दूसरा परिजन काम कर रहा है।

बाद इसके अधिकारी द्वारा टिकरी ग्राम पंचायत में मौजूद गौशाला का भी निरीक्षण किया गया, यहां भूसे की कमी को देखते हुए अविलम्ब भूसे की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देने के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने पशुओं के पोषाहार तथा स्वास्थ्य की जानकारी ली। अधिकारी ने निरीक्षण में मिली तमाम कमियों को फौरी तौर पर दुरुस्त करने की सम्बन्धितों को सख्त हिदायत दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read