सीडीओ ने शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यो संग की बैठक
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन की अध्यक्षता में भारत सरकार की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति से सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों संग बैठक हुई जहां जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, नामित नोडल क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, काॅमन सर्विस सेन्टर के जिला प्रबन्धक उपस्थित रहे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022-23 के प्री-मैट्रिक/पोस्ट-मैट्रिक तथा बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति से सम्बन्धित आवेदन करने वाले छात्र/छात्राओं का आधार अथन्टिकेशन कराया जाना है जो निम्नतव् है- संस्था के प्रधानाचार्य तथा छात्रवृत्ति नोडल का आधार अथन्टिकेशन 5 से 7 अगस्त तक विकास भवन में कराया जायेगा। छात्र/छात्राओं का आधार प्रमाणीकरण सम्बन्धित संस्था पर 20 अगस्त तक होगा जिसमें संस्था के प्रधानाचार्य तथा संस्था के छात्रवृत्ति नोडल की उपस्थिति अनिवार्य होगी। मुख्य विकास अधिकारी ने संस्था के प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया कि बायोमैट्रिक सम्बन्धित कार्यवाही समय पूर्ण करायें। उनके द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि आधार प्रमाणीकरण की कार्यवाही एवं छात्रवृत्ति डाटा का अग्रसारण सावधानी पूर्वक जाॅच की कार्यवाही के साथ पूर्ण करें। कोई पात्र छात्र/छात्रा छूटे नहीं। यदि उक्त कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता प्रकाश में आती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करायी जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









