बिजली विभाग की लापरवाही से मवेशी की हुई मौत, बाल—बाल बचे खेलते हुए बच्चे
अमित त्रिवेदी
हरदोई। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पकरी में बिजली का तार अचानक टूट कर गिरने से एक मवेशी की मौके पर मौत हो गई किसी तरह से मवेशी मलिक ने तार को हटाया तब जाकर अन्य मवेशी सुरक्षा हो पाई आपको बताते चलें पकरी गांव में बिजली के तार जर्जर लाइन में बिछी हुए हैं अक्सर उन तारों पर चिंगारियां उठती रहती हैं, गांव वालों ने इसकी कई बार शिकायत को मौखिक व फोन से की गई पर जेई की लापरवाही के कारण कल देर शाम पकरी गांव के निवासी हरि नाम सिंह के जानवर बंधे हुए थे तभी अचानक बिजली का तार टूट कर उनके ऊपर गिरा उसमें एक मवेशी उस तार के चपेट में आ गई और उसकी मौके पर मौत हो गई आनन फानन लोगों ने किसी तरह उसे तार को हटाया और बाकी की मवेसी हो को सुरक्षित जगह पहुंचाया गांव के सवाजपुर फीडर को फोन करके लाइट को भी कटवाया गया गरीब किसान बड़ी मुश्किल से पालकर बड़ा करता है लेकिन जब ऐसे लापरवाह अधिकारी हो तो भला समाज का भला कैसे होगा गनीमत यह रही तार शाम को टूटा क्योंकि अक्सर वहां पर लगे सरकारी हैंड पैंपर मोहल्ले के लोग पानी भरा करते हैं और वहीं पर पूरे मोहल्ले के बच्चे भी खेला करते हैं।किसी तरह बड़ी अनहोनी नही हुई। पर एक जानवर की मौत जरूर हुई है क्या बिजली विभाग इस लापरवाही की जिम्मेदारी लेगा क्या उसे गरीब किसान को उसका भुगतान मिलेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















