Homeहरदोईस्कूल जा रहे छात्रा को ट्रक ने मारी टक्कर, घायल

स्कूल जा रहे छात्रा को ट्रक ने मारी टक्कर, घायल

स्कूल जा रहे छात्रा को ट्रक ने मारी टक्कर, घायल

अमित त्रिवेदी
हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के सहादत नगर पुलिस सहायता केंद्र के निकट पिहानी से जहानी खेड़ा की ओर जा रहे ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रही किशोरी को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किशोरी गम्भीर रूप से घायल हो गई और दोनों पैर गम्भीर घायल हो गए। संगीता प्रजापति पुत्री मनीष प्रजापति निवासी सहादत नगर उम्र 14 वर्ष सदर नगर में स्थित मनोज जन सेवा इण्टर कॉलेज में साइकिल से पढ़ने के लिए जा रही थी। वह जैसे ही सहादत नगर तिराहे के पास पहुंची, वैसे ही पिहानी की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक में टक्कर मार दी और उसका पहिया पैरों के ऊपर से निकल गया। जिससे दोनों पर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में कोतवाल सुनील दत्त कौल, हलका इंचार्ज मनोज कुमार, कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी, मोहित कुमार, नितिन तोमर, राहुल तोमर, राजेंद्र कुमार आदि पुलिस कर्मियों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी पर भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक लड़की के पैरों से ब्लीडिंग अधिक हो रही है। हालांकि पैर टूटे हैं या नहीं, यह एक्स-रे में ही पता चल पाएगा परंतु मांस दोनों पैरों का फट जाने से खून का वहाव तेजी से हो रहा है। कोतवाल सुनील दत्त कहा है कि ट्रक को हिरासत में ले लिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read