नीलगाय की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल—बाल बचे लोग
सरायख्वाजा क्षेत्र के कोइरीडीहा के पास की है घटना
तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानी थाना अंतर्गत कोइरीडीहा चौराहा के पास जौनपुर शाहगंज रोड पर अचानक नीलगाय आ जाने से कार टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
उसमें बैठे लोग बाल—बाल बच गये। जानकारी के अनुसार बाबतपुर से कार से बिलवाई जा रहे 4 लोग मंगलवार को सुबह जौनपुर शाहगंज रोड पर कोईरीडिहा पहुंचे थे कि अचानक नीलगाय आ जाने से कार की टक्कर हो गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमे बैठे लोग बार-बार बच गये। दो लोगों को हल्की छोटें आयीं। स्थानीय बाजार में निजी क्लीनिक पर इलाज कराया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














