राष्ट्र निर्माता सरदार पटेल पर अभद्र टिप्पणी करने वाली सांसद पर हो कार्यवाही: अरविन्द पटेल
तेजस टूडे सं.
संजय शुक्ला
जौनपुर। सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द पटेल के नेतृत्व में 3 सूत्रीय पुलिस अधीक्षक को नामित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम नवीन सिंह को सौंपा गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि भाजपा सांसद सुश्री कंगना रनौत द्वारा राष्ट्र निर्माता भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल पर किये गये अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्यवाही किये जाने की सम्बन्ध में मांग किया। साथ ही कहा कि भाजपा सांसद द्वारा राष्ट्र निर्माता पर अभद्र टिप्पणी करते हुए एक साक्षात्कार में यह कहा कि सरदार पटेल को अंग्रेजी नहीं आती थी, इसलिए प्रधानमंत्री नहीं बन पाये। यह राष्ट्र निर्माता भारत रत्न के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर हमला है। राष्ट्र निर्माता पर हमला मतलब सीधे देश पर हमला माना जाना चाहिये जिसके कारण देश भर के करोड़ों सरदार पटेल समर्थकों एवं राष्ट्र प्रेमियों को आघात लगा है, इसलिए सरदार सेना परिवार भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ निम्नवत् मांग करता है।
इस पटेल ने कहा कि राष्ट्र निर्माता के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाली भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ तत्काल राष्ट्र द्रोह की धारा में प्राथमिकी दर्ज किया जाय। भाजपा के सांसद कंगना रनौत के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी में कार्यवाही किया जाय। भाजपा सांसद कंगना रनौत को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाय। ज्ञापन सौंपने के दौरान दीपक विश्वकर्मा, रविशंकर यदुवंशी, अमर बहादुर चौहान, सत्यपाल यादव, वृजेन्द्र पटेल, राजकुमार पटेल, सतीश विश्कर्मा, संदीप गिरी, विपिन पटेल, अजय वर्मा, रवि प्रकाश पटेल, अमन गौतम, अवधेश मौर्य, शेखर चौहान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














