HomeJaunpurखण्ड शिक्षा अधिकारी ने बिना मान्यता के विद्यालय को कराया बन्द

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बिना मान्यता के विद्यालय को कराया बन्द

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बिना मान्यता के विद्यालय को कराया बन्द

तेजस टूडे सं.
विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने कहा कि विकास क्षेत्र में दर्जन भर ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर लिया गया है जो बिना मान्यता के अवैध रूप से चलाए जा रहे हैं, जल्द ही उनको बंद करने की कार्रवाई पूर्ण की जाएगी। इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने कालिंजर में छापेमारी करके एक अवैध विद्यालय को बंद कर दिया। साथ ही कहा कि ऐसे किसी भी विद्यालय संचालक को अवैध रूप से विद्यालय चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी जिनके विद्यालयों की मानता नहीं ली गई है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में शासन द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं और जिलाधिकारी द्वारा भी इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ऐसे किसी भी विद्यालय को चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी जो बिना मान्यता के चलाया जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ विधि कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। मंगलवार को उन्होंने विकास खंड कक्षा के कालिंजर क्षेत्र में दौरा किया और चिन्हित अवैध रूप से चलाए जा रहे विद्यालय सदानंद शिक्षा निकेतन को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया और बच्चों को सरकारी स्कूल में भिजवा दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read