Homeझांसीमिशन शक्ति अभियान में अदिति साहू बनी एक दिन की प्रतीकात्मक डीएम

मिशन शक्ति अभियान में अदिति साहू बनी एक दिन की प्रतीकात्मक डीएम

मिशन शक्ति अभियान में अदिति साहू बनी एक दिन की प्रतीकात्मक डीएम

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये 90 दिवसीय विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज-5 संचालित किया जा रहा है। इसके चलते सूरज प्रसाद राजकीय इण्टर कालेज के कक्षा-09 की छात्रा अदिति साहू पुत्री हुकुम चन्द्र साहू ने प्रतीकात्मक रुप से एक दिन के लिये जिलाधिकारी के रुप में जिले की कमान संभाली। जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठनेे के पश्चात छात्रा अदिति साहू ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुये जिलाधिकारी के पद एवं दायित्वों के निर्वहन की सीख ली। अफसर बनी छात्रा ने फरियादियों की शिकायतों को सुना एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। प्रतीकात्मक रुप से एक दिन की जिलाधिकारी अदिति साहू ने कहा कि वह भविष्य में यूपीएससी की तैयारी करके आईएएस बनना चाहती है। प्रतीकात्मक जिलाधिकारी अदिति साहू ने अपने मनोविचार साझा करते हुये कहा कि “जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठकर मुझे बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है।
इस दौरान छात्रा अदिति साहू ने संदेश के माध्यम से बताया कि मैं भी बड़े होकर जिलाधिकारी बनना चाहती हूं। मैं अपनी बहनों से अपेक्षा करती हूं कि वह भी पढ़ लिखकर अच्छे पदों पर आसीन होकर समाज, देश व महिलाओं और बच्चों की सेवा करें जिससे हमारा देश आत्मनिर्भर बन सकें। मैं सभी अधिकारियों से अनुरोध करती हूं कि महिलाओं एवं बच्चों के साथ समानता का व्यवहार करें।” मौके पर जिलाधिकारी सहित उपस्थित अन्य अधिकारियों द्वारा अदिति साहू का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। साथ ही जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने छात्रा अदिति साहू को बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें प्रदान कीं। इस अवसर पर अपर नगर मजिस्ट्रेट गौरव आर्या, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेन्द्र पटेल, प्रधानाचार्या सूरज प्रसाद, राजकीय इण्टर कालेज नीति चौहान, प्रवक्ता आशिमा खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read