जौनपुर के इस विधानसभा में डेढ़ घंटे तक बाधित रहा मतदान, आखिर क्यों? क्या हुआ था ऐसा….

जौनपुर के इस विधानसभा में डेढ़ घंटे तक बाधित रहा मतदान, आखिर क्यों? क्या हुआ था ऐसा….

जौनपुर। मड़ियाहूं विधानसभा के मतदान केंद्र चकताला बूथ संख्या 30 पर ईवीएम मशीन में किसी मतदाता ने फेवीक्विक डाल दिया। जिससे उसके एक बटन ने काम करना बंद कर दिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक मतदान बाधित रहा। मतदान बंद होने से मतदान स्थल पर अफरा-तफरी मची रही। ईवीएम मशीन दूसरी लगने के बाद 12:30 तक 15% मतदान हो सका था।

मड़ियाहूं विधानसभा के चकताला पर लगभग 11:00 बजे मतदान हो रहा था कि किसी शरारती मतदाता ने बूथ संख्या 30 पर लगी इवीएम मशीन के कप प्लेट की बटन पर फेवीक्विक डाल दिया। जिससे लाइन में लगे 50 की संख्या में मतदाताओं का मतदान रुक गया। मतदाता वोट नहीं कर पाने के कारण हंगामा करने लगे। वहां मौजूद पीठासीन अधिकारी ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारी से की। उप निर्वाचन अधिकारी अर्चना ओझा ने तुरंत सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ शशि कुमार को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट डा. शिशिर कुमार शुक्ला ने दूसरी एईवीएम लगवाई। उसके बाद मतदान चालू हो सका।

सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। जबकि मतदान करने आए राजू कुमार ने बताया कि डेढ़ घंटे तक ईवीएम के कप प्लेट का बटन नहीं दबने के कारण मतदान बंद रहा। इस संबंध में उप निर्वाचन अधिकारी अर्चना ओझा ने बताया कि खराब ईवीएम मशीन को सील करके रखवा दिया गया। उससे मतगणना कराई जाएगी।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat