963140
इस दौरान विधायक रानीगंज डा0 आर0के0 वर्मा ने जनसामान्य की शिकायतों को सुना। पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार एवं विकास विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा द्वारा सुनी गयी। रानीगंज तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 266 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से 4 शिकायतें इस प्रकृति की पायी गयी जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 266 शिकायतों में से 145 शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग 61, विकास विभाग 46 एवं 14 अन्य विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुईं।





