Homeआजमगढ़गुण्डा एक्ट में 13 अपराधी हुए जिला बदर

गुण्डा एक्ट में 13 अपराधी हुए जिला बदर

गुण्डा एक्ट में 13 अपराधी हुए जिला बदर

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा अपराध नियंत्रण में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत गोवध, आपराधिक व दुष्कर्म में सक्रिय अपराधियों पर गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 13 अपराधियों को 26 अप्रैल से 6 माह के लिए जिलाबदर किया गया है। जिसमें थाना पवई से 5, रौनापार से 3, थाना जीयनपुर व दीदारगंज से 2-2 एवं थाना कोतवाली से एक अपराधी जिलाबदर किये गये है।

जिसमें दिलशाद पुत्र स्व. आसमोहम्मद शाह सा. रकबा पवई थाना पवई (गोवध), जुबैर उर्फ जैस उर्फ मोबस्सिर पुत्र खुर्शीद मोहम्मद सा. रकबा पवई थाना पवई (गोवध), शमशाद पुत्र स्व. आसमोहम्मद सा. रकबा पवई थाना पवई (गोवध), नौशाद पुत्र स्व. आस मोहम्मद सा. रकबा पवई (गोवध), गुड्डू उर्फ पिल्लू पुत्र जमालुद्दीन सा. रकबा पवई थाना पवई (गोवध), अरविन्द कुमार पुत्र रामकेवल राम सा. छपरा थाना रौनापार (आपराधिक), ऊधम सिहं पुत्र राजेन्द्र सिंह सा. आराजी देवारा करखिया महडौर का पुरा थाना रौनापार (दुष्कर्म), दलारे राम पुत्र रामशब्द सा. महडौर का पूरा थाना रौनापार (आपराधिक), शहबाज पुत्र अजमल सा. अन्जान शहीद थाना जीयनपुर (दुष्कर्म), देवेन्द्र उर्फ गोलू पुत्र शरधू सा. रामगढ तिवारी का पूरा थाना जीयनपुर (छेडखानी), अंकित विश्वकर्मा पुत्र शम्भू विश्वकर्मा सा. सिसवारा था दीदारगंज (आपराधिक), अनिल विश्वकर्मा पुत्र शम्भू विश्वकर्मा सा. सिसवारा थाना दीदारगंज (आपराधिक) व सुमित उपाध्याय पुत्र त्रिभुवन उपाध्याय सा. जोधी का पुरा थाना कोतवाली (आपराधिक) शामिल है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read