Homeप्रतापगढ़ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बोलेरो चालक की हुई मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बोलेरो चालक की हुई मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बोलेरो चालक की हुई मौत

अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। शादी समारोह से घर वापस लौटते समय पट्टी के बाईपास के पास जैसे ही युवक बोलेरो लेकर पहुंचा था कि इसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर हो गई जिससे बोलेरो के प्रकच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग घायल हो गए। वहीं बोलेरो चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस घटना पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। युवक का शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पूरा नगर पंचायत ढकवा के रहने वाले विपुल यादव 22 वर्ष पुत्र केदारनाथ शनिवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए उडैंयाडीह आया हुआ था। शनिवार की देर शाम अपने बोलोरो गाड़ी से घर के लिए निकला था कि अभी वह पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बाईपास तिराहे के पास पहुंचा था। इसी दौरान रोड पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली से नियंत्रित बोलोरो ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर हो गई। बोलोरो गाड़ी पलटी गई।तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। जिसमें फंसे लोगों को बोलेरो से‌ बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए जहां पर इलाज के उपरांत डॉक्टर ने बोलेरो चालक को मृत्यु घोषित कर दिया। बोलेरो में बैठे मुकेश जायसवाल, साहिल जासवाल, सत्यम जयसवाल, सज्जन लाल जायसवाल, पंकज यादव, घायल हो गए। इन लोगों को मामूली चोटे आई थी इलाज कर रहे चिकित्सक ने उपचार करने के बाद घर भेज दिया। मामले में कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि बोलेरो सवार बारात से वापस आ रहे थे। तेज रफ्तार होने के कारण बोलेरो नियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई जिससे चालक की मौत हो गई। इसकी सूचना जब परिजनों को हुई तो परिजन रोते बिलखते पहुंचे ऐसी दर्दनाक घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। रविवार की सुबह मृतक के पिता ने ट्रैक्टर व अज्ञात चालक के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read