नर सेवा ही नारायण सेवा: अपर जिला जज

नर सेवा ही नारायण सेवा: अपर जिला जज

श्रवण सिंह
सकलडीहा (बिहार)। नर की सेवा करना ही नारायण की सेवा हो जाती है। इसलिए सभी व्यक्तियों को जन सेवा में आगे आना चाहिए। उक्त विचार रविवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज सभागार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक संस्था हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित गरीब असहयों में कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए अपर जिला जज ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया। आगे कहा कि आत्मिक रूप से हर व्यक्ति को जन सेवा की भावना अपने अंदर आत्मसात करनी चाहिए, तभी मानव समाज का सही मायने में कल्याण होता रहेगा। क्योंकि जब तक व्यक्ति के अंदर संवेदना जागृत नहीं होगी तब तक वह दूसरे की पीड़ा और जरूरत को नहीं समझ पाएगा। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व उप जिलाधिकारी लल्लन राम ने कहा कि सामाजिक संस्था हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट लगातार 20 वर्षों से गरीबों असहयों की पीड़ा को महसूस करते हुए ठंड के मौसम में उन्हें कंबल देने का पुनीत कार्य कर रही है जो मानव सेवा की एक मिसाल है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी सकलडीहा अवधेश राय ने कहा कि हर व्यक्ति को सेवा भाव से समाज के अपवंचित लोगों की मदद करनी चाहिए, तभी यह समाज पूर्ण रूप से चलता रहेगा। समारोह में पूर्व जिला शोध अधिकारी स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश के विद्युत प्रकाश ने कहा कि हम ट्रस्ट के आभारी हैं जो लगातार इस यज्ञ रूपी कार्यक्रम में मुझे शामिल होने का अवसर प्रदान करता आ रहा है। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस दौरान 210 लाभार्थियों को कंबल वितरित किया गया। संस्था के संस्थापक हंसू राय द्वारा समारोह में आये सभी अतिथियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में बाल संरक्षण अधिकारी किशन वर्मा महिला कल्याण अधिकारी दीक्षा अग्रहरि ने संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर विधिवत प्रकाश डाला। इस दौरान संस्था की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह, न्याय पालिका से अमित कुमार दुबे, सुरेंद्र कांत मिश्रा एडवोकेट, वैद्य हीरामन, आलोक यादव, कृष्ण कुमार सेठ, राजेश कुमार चौहान, प्रवीण कुमार, महेंद्र प्रताप गोडसे, यशवंत सिंह, विनीत मिश्रा, राम औतार, सुधा राय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सकलडीहा इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर एसके लाल और संचालन श्रवण कुमार ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA