पहले दिन शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई बोर्ड परीक्षा
हाईस्कूल में 1453 व इण्टर में 1405 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2023 की पहले दिन की परीक्षा जिलाधिकारी राकेश मिश्र के निर्देशन में गुरूवार को जनपद में सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल में कुल पंजीकृत 28691 परीक्षार्थियों में से दोनों पालियों में 1453 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट में पंजीकृत 23061 परीक्षार्थियों में से दोनों पालियों में 1405 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए समस्त जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व सचल दल की टीमों द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। बताते चलें कि जनपद में 91 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित हुई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











