परिवार परामर्श केन्द्र ने दो परिवारों को टूटने से बचाया
आपसी मतभेद को भूल खुशी-खुशी रहने को हुये तैयार
रूपा गोयल
बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के तहत परिवार परामर्श केन्द्र बाँदा पुलिस टीम और समाजसेवियों द्वारा परिवारिक आपसी झगड़े को समाप्त कराकर सुलह कराते हुए दो परिवारों को टूटने से बचाया। पहले मामले में सोमवती पत्नी महेन्द्र कुमार निवासी ग्राम सांडी थाना पैलानी व दूसरे मामले में हीरू देवी पत्नी ब्रजभूषण निवासी ग्राम पिस्टा चौकी बिलगांव थाना बिसंडा ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पति व ससुरालीजन उनके साथ मारपीट गाली गलौज करते हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को निर्देशित किया गया। परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायत को विस्तारपूर्वक सुनकर समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया तथा दोनो पक्षों को समझाया गया। दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा परिवारिक कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी। आपसी सुलह होने पर परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा दोनो पक्षों को साथ आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी तथा यह भी कहा गया कि आपस में तारतम्यता बनाकर रहें। समझौता कराने वाली टीम में निरीक्षक सविता श्रीवास्तव, पुलिस काउंसलर रिज़वान अली, महिला आरक्षी आशा व उर्दू अनुवादक कनीज़ ज़हरा मौजूद रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











