यातायात अभियान में छात्र—छात्राओं को किया गया जागरूक
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती, क्षेत्राधिकारी यातायात रघुराज के पर्यवेक्षण में जनपद में यातायात पुलिस, थाना बलुआ, थाना सकलडीहा, थाना धीना वह थाना कंदवा द्वारा अपने थाना क्षेत्र और यातायात पुलिस द्वारा क़स्बा चंदौली में विद्यालयों में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 780 छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। यातायात पुलिस ने छात्र-छात्राओं को जागरूकता सम्बन्धित पम्पलेट भी वितरित किया। इस अभियान में यातायात पुलिस ने विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता सहित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














