भाजयुमो के कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर करेंगे रक्तदान
संदीप पाण्डेय रायबरेली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है जिसमें भाजपा के युवा कार्यकर्ता रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवारा मनाया जाएगा। 17 सितंबर की सुबह जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा होगा।
जिसमें कार्यकर्ता रक्तदान देकर नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देंगे। जिलाध्यक्ष निखिल पांडेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री अपने जीवन को राष्ट्र को समर्पित कर चुके हैं। रक्तदान महादान हैं जिसे करके युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उन्हें राष्ट्र सेवा का उपहार देना चाहते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में रायबरेली लोकसभा प्रभारी राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री अनुज मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी जतन पाठक, जिला मंत्री मयंक पांडेय, नगर अध्यक्ष निलेश सचान, सुमित पांडेय, करण सिंह, अभिनव सिंह, आदित्य मिश्रा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।