व्यापारियों ने एसीपी काकोरी अनिरुद्ध विक्रम, प्रभारी निरीक्षक दधिबल एवं पारा पुलिस को किया सम्मानित
963172
व्यापारियों ने एसीपी काकोरी अनिरुद्ध विक्रम, प्रभारी निरीक्षक दधिबल एवं पारा पुलिस को किया सम्मानित
आरएल पाण्डेय लखनऊ। बीते 30 अगस्त को बुद्धेश्वर बाजार में हुई चोरी का खुलासा करने वाली पारा पुलिस टीम को श्री बुद्धेश्वर उधोग व्यापार मंडल इकाई लखनऊ व्यापार मंडल द्वारा डीबीएल लान निकट बुद्धेश्वर मंदिर हरदोई रिंग रोड क्रॉसिंग में शत्रुघ्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने पुलिस टीम को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया ।सबसे पहले व्यापारियों ने एसीपी काकोरी अनिद्द विक्रम सिंह सहित प्रभारी निरीक्षक पारा दधिबल तिवारी को उनकी टीम को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा, महामंत्री उमेश शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान संरक्षक रामशंकर राजपूत ने कहा कि हम व्यापारियों को आज बहुत खुशी है कि जिस प्रकार पारा पुलिस टीम ने घटना का सफल अनावरण किया और चोरों को सलाखों के पीछे डाला और यह साबित कर दिया कि किसी भी प्रकार की घटना हो पुलिस उसका अनावरण जरूर करती है।इसी कड़ी में संरक्षक राशिद अली ने भी सभी को इस कार्य के लिए बधाई दी। लखनऊ व्यापार मंड़ल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने अतिथियों व व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी व्यापारी इस स्वागत समारोह में आये इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद और आगे व्यापारियों के हित मे सभी व्यापारी एकजुट होकर सहयोग करें और एक दूसरे की हमेशा मदद करते रहे। लखनऊ व्यापार मंडल हमेशा से व्यापारियों के साथ है और रहेगा। श्री बुधेयस्वर उधोग व्यापार मंड़ल के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता ने आये हुए सभी सम्मानित व्यापारियों व अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।