Wednesday, May 13, 2026
HomeJaunpurभाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, पढ़िए पूरी खबर

भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, पढ़िए पूरी खबर

-

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी भाजपा नेता को डा. आर पी वर्मा को एक युवक द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी भाजपा नेता डा. आरपी वर्मा को दो दिनो से उनकेे मोबाइल पर गांव के एक युवक द्वारा जान से मारने की धमकी मिल रही है पीड़ित ने बुधवार को मामले तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन में जुटी है।

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी भाजपा नेता को डा. आर पी वर्मा को एक युवक द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी भाजपा नेता डा. आरपी वर्मा को दो दिनो से उनकेे मोबाइल पर गांव के एक युवक द्वारा जान से मारने की धमकी मिल रही है पीड़ित ने बुधवार को मामले तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन में जुटी है।जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रान्तीय अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुबोध कांत सहाय, राष्ट्रीय संरक्षक महेश चंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. मुकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ से विचार विमर्श कर जिले के शास्त्रीनगर निवासी प्रदीप कुमार अस्थाना को प्रदेश उपाध्यक्ष मनानीय किया है। श्री अस्थाना कर्मचारी संगठन में भी जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। इनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदीप अस्थाना के मनोनयन से जनपद के साथ-साथ प्रदेश में कायस्थ महासभा मजबूत होगा। वहीं संरक्षक डा. मनमोहन श्रीवास्तव, बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, राजकपूर श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया, इं. अमित श्रीवास्तव, डा. अंजना श्रीवास्तव, डा. जाह्नवी श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक, विनोद श्रीवास्तव एडवोकेट, हिमांशु श्रीवास्तव एडवोकेट, गुडलक श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, अर्पित आनंद श्रीवास्तव, मनीष अस्थाना पूर्व सभासद, आशुतोष श्रीवास्तव सबरहद, रवि श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, रवि निगम, डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है। सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने सिकरारा चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया। अपने मुखिया के जन्मदिन पर उन्होंने आधा दर्जन गांवों में जाकर पौधरोपण किया। इससे साथ ही मुसहर बस्ती में जाकर परिजनों व बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल को आज उत्तर प्रदेश की जनता विकास, अधिकार एवं न्याय का कार्यकाल मानती है। कहा कि आज विरोधी भी अखिलेश यादव के कार्यो की सरहाना करते हुये दिखायी पड़ते हैं और किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर पर विक्रम यादव, फुर्तीलाल कन्नौजिया, सतवंत यादव, गुलाब यादव, हृदय नारायण यादव, ओम प्रकाश यादव आदि प्रमुख रहे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को फतेहगंज स्थित आर एन महाविद्यालय पर सपा नेताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केक काटाकर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए बृहद पौधरोपण भी किया गया। विद्यालय परिसर में दिन में लगभग दस बजे भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद हो गए। कार्यक्रम स्थल को रंगविरंगी गुब्बारों व मालाआें से सजा दिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव ने उक्त विद्यालय में केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बृहद विद्यालय परिसर व आस-पास के गांव में जाकर पौधरोपण किया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव का पांच साल का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है, जिसे जनता आज भी याद करती है। उनके साथ जिलासचिव केशजीत यादव, यशवंता यादव, राना प्रताप यादव, दिवाकर यादव, आनंद यादव आदि प्रमुख रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: ग्राहक सेवा केन्द्र से पैसा निकालने पहुंचे ग्राहक से मारपीट

ग्राहक सेवा केन्द्र से पैसा निकालने पहुंचे ग्राहक से मारपीट  तेजस टूडे सं. राकेश शर्मा खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक के पास मंगलवार शाम...

Jaunpur News: सोने की खरीद पर इब्जा ने की ज्वेलर्स एवं ग्राहक से संयम बरतने की अपील

सोने की खरीद पर इब्जा ने की ज्वेलर्स एवं ग्राहक से संयम बरतने की अपील प्रधानमंत्री ने यह नहीं कहा है कि दुकान बन्द...

Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन

जेसीआई जौनपुर ने प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजनतेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। आज के प्रतियोगी दौर में कार्यक्रम को प्रोफेशनल तरीके से अंजाम देना एक...

Jaunpur News: सीडीओ ने उर्वरक गोदाम का किया निरीक्षण

सीडीओ ने उर्वरक गोदाम का किया निरीक्षणतेजस टूडे सं. चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular