Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurभाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों से परेशान है जनताः दिनेश यादव

भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों से परेशान है जनताः दिनेश यादव

-

सपा नेता दिनेश यादव के नेतृत्व में आह्वान पत्रक वितरित जौनपुर। जफराबाद विधानसभा के धर्मापुर क्षेत्र स्थित उतरगावां में सपा नेता दिनेश यादव फौजी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का आह्वान पत्रक वितरित किया गया। इसके साथ ही समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान सपा नेता श्री यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आह्वान पत्रक वितरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के केन्द्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण वर्तमान में महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, महंगी बिजली, बेरोजगारी चरम पर है। इससे आम जनता काफी परेशान है। डीजल व पेट्रोल के दामों में प्रतिदिन बढ़ोत्तरी करके सरकार महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है इसका सीधा असर किसान व आम जनता पर पढ़ रहा है। इस मौके पर प्रेमचन्द यादव, राजेश पुजारी, पंकज, लालू, गुल्लू, अजय प्रजापति, विकास यादव, दयाशंकर यादव आदि उपस्थित रहे।

 

सपा नेता दिनेश यादव के नेतृत्व में आह्वान पत्रक वितरित

जौनपुर। जफराबाद विधानसभा के धर्मापुर क्षेत्र स्थित उतरगावां में सपा नेता दिनेश यादव फौजी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का आह्वान पत्रक वितरित किया गया। इसके साथ ही समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान सपा नेता श्री यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आह्वान पत्रक वितरित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के केन्द्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण वर्तमान में महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, महंगी बिजली, बेरोजगारी चरम पर है। इससे आम जनता काफी परेशान है। डीजल व पेट्रोल के दामों में प्रतिदिन बढ़ोत्तरी करके सरकार महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है इसका सीधा असर किसान व आम जनता पर पढ़ रहा है। इस मौके पर प्रेमचन्द यादव, राजेश पुजारी, पंकज, लालू, गुल्लू, अजय प्रजापति, विकास यादव, दयाशंकर यादव आदि उपस्थित रहे।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वावधान में बुधवार की शाम डॉक्टर्स डे के अवसर पर संस्था के चिकित्सकों, चार्टर्ड एकाउंटेंट एवं कोरोना को परास्त कर घर लौटे जेसी साथी को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष जेसी एख़लाक खान के नेतृत्व में नगर केे एराकियाना मोहल्ला स्थित ग्रैंड लान मैरेज हाल में आयोजित कार्यक्रम में लॉकडाउन का पूर्णतया पालन करते हुए संस्कार के साथी चिकित्सक डा. आलोक सिंह पालीवाल, डा. महफूज अहमद, डा. अतुल यादव, डा. राशिद अशरफ, डा. फारूक अरशद, डा. राजीव यादव, डा. ज़ीशान ज़फ़र, चार्टर्ड एकाउंटेंट बिजेंद्र अग्रहरि, हिमालया कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव जेसी शोएब इदरीसी के अलावा कोरोना की जंग जीतकर लौटने वाले डिहवा भादी गांव निवासी राजीव सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जोन अधिकारी जेसी गुलाम साबिर, पंकज सिंह, शाहिद अंसारी, मिन्हाज, सरफराज, सेराज आतिश, मो. आसिफ, हसन मेंहदी, मो. मेंहदी ज़ैन, साकिब खान आदि रहे। जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रान्तीय अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुबोध कांत सहाय, राष्ट्रीय संरक्षक महेश चंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. मुकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ से विचार विमर्श कर जिले के शास्त्रीनगर निवासी प्रदीप कुमार अस्थाना को प्रदेश उपाध्यक्ष मनानीय किया है। श्री अस्थाना कर्मचारी संगठन में भी जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। इनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदीप अस्थाना के मनोनयन से जनपद के साथ-साथ प्रदेश में कायस्थ महासभा मजबूत होगा। वहीं संरक्षक डा. मनमोहन श्रीवास्तव, बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, राजकपूर श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया, इं. अमित श्रीवास्तव, डा. अंजना श्रीवास्तव, डा. जाह्नवी श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक, विनोद श्रीवास्तव एडवोकेट, हिमांशु श्रीवास्तव एडवोकेट, गुडलक श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, अर्पित आनंद श्रीवास्तव, मनीष अस्थाना पूर्व सभासद, आशुतोष श्रीवास्तव सबरहद, रवि श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, रवि निगम, डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है। जौनपुर। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सिकरारा क्षेत्र के शाहपुर स्थित बजरंग बली मंदिर कुटी परिसर में सपा नेता लकी यादव ने पदाधिकारियों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर मोनू यदुवंशी, सोनू यदुवंशी, केशजीत यादव, राहुल यादव, रामनाथ यादव, तेजू यादव प्रधान, मंगल यादव, शुभम, आनन्द, मुलायम, शशिकांत, संस्कार, मेवा आदि उपस्थित रहे। सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने सिकरारा चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया। अपने मुखिया के जन्मदिन पर उन्होंने आधा दर्जन गांवों में जाकर पौधरोपण किया। इससे साथ ही मुसहर बस्ती में जाकर परिजनों व बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल को आज उत्तर प्रदेश की जनता विकास, अधिकार एवं न्याय का कार्यकाल मानती है। कहा कि आज विरोधी भी अखिलेश यादव के कार्यो की सरहाना करते हुये दिखायी पड़ते हैं और किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर पर विक्रम यादव, फुर्तीलाल कन्नौजिया, सतवंत यादव, गुलाब यादव, हृदय नारायण यादव, ओम प्रकाश यादव आदि प्रमुख रहे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को फतेहगंज स्थित आर एन महाविद्यालय पर सपा नेताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केक काटाकर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए बृहद पौधरोपण भी किया गया। विद्यालय परिसर में दिन में लगभग दस बजे भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद हो गए। कार्यक्रम स्थल को रंगविरंगी गुब्बारों व मालाआें से सजा दिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव ने उक्त विद्यालय में केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बृहद विद्यालय परिसर व आस-पास के गांव में जाकर पौधरोपण किया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव का पांच साल का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है, जिसे जनता आज भी याद करती है। उनके साथ जिलासचिव केशजीत यादव, यशवंता यादव, राना प्रताप यादव, दिवाकर यादव, आनंद यादव आदि प्रमुख रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

11 मार्च को गोण्डा आयेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही

11 मार्च को गोण्डा आयेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाहीतेजस टूडे मण्डल ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती...

Jaunpur News: तहफूज-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

तहफूज-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. संजय शुक्ला जौनपुर। तहफ़ूज़-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन...

Jaunpur News: बेहतर उपज लेने वाले किसान पुरस्कार के लिये करायें पंजीकरण

बेहतर उपज लेने वाले किसान पुरस्कार के लिये करायें पंजीकरणतेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। भूतपूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जन्मतिथि 23 दिसंबर...

Jaunpur News: मौला अली की शहादत में सदर इमामबारगाह से निकला जुलूस, गूंजे नौहे और मातम

मौला अली की शहादत में सदर इमामबारगाह से निकला जुलूस, गूंजे नौहे और मातमतेजस टूडे सं. संजय शुक्ला जौनपुर। हज़रत इमाम अली अलै. की शहादत की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular