पं. दीनदयाल उपाध्याय की मनायी गयी जयन्ती
अमित त्रिवेदी
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं गोष्ठी आयोजित की गई। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश की सरकार दीनदयाल जी के अंत्योदय के सिद्धांत पर विकास के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब मजदूर किसान के हित में अनवरत कार्य कर रही है। गरीबों को आवास देना हो, शौचालय बनवाना हो, गैस कनेक्शन हो, किसान सम्मान निधि देना हो, मुफ्त अनाज वितरण, गरीब के घर में बिजली पहुंचाना, गांव में पेयजल हो, यह सभी कार्य अंत्योदय की परिकल्पना को मूर्त रूप दे रहे हैं। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि पूर्ववर्ती जनसंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे दीनदयाल जी ने जिस अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद को प्रतिपादित किया आज करोड़ों पार्टी कार्यकर्ता उस विचार से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के निर्माण में लगे हुए हैं। गोष्ठी को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने भी संबोधित किया। गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर डीसीबी अध्यक्ष अशोक सिंह, अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, सत्येंद्र राजपूत, जिला मंत्री अविनाश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, आईटी प्रमुख सौरभ सिंह, सोशल मीडिया प्रमुख प्रद्युम्न मिश्रा, युमो महामंत्री प्रखर अग्निहोत्री, शशि भूषण शुक्ला शोले, मुकुल सिंह, सुहाना जैन, सत्यम शुक्ला, अभिषेक ठाकुर, हर्षित मिश्रा, अनुराग श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










