ऑल जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रतिभा सम्मान समारोह का किया आयोजन
नरेश कुमार
मेरठ। जनपद में ऑल जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मेरठ संस्कृति रिजॉर्ट में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मेधावी छात्र छात्राओं व मंडल, जिला स्तर पर खेलों में अपने विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मोनाड विश्वविद्यायल पिलखुआ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुख्य अतिथि आचार्य पंडित रमेश त्रिपाठी गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर रहे। अध्यक्षता ऑल जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सतीश पवार ने की। मोनाड़ यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डॉ. एनके सिंह ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा बिना हमारा जीवन अधूरा है। हर छात्र छात्राओं को अपने जीवन में लक्ष्य बनाकर मंजिल तक पहुंचने में शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शशांक शर्मा द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम की जनपद के लोगों ने जमकर सरहना की। इस अवसर पर महात्मा पंडित हजारी लाल विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान इंटर कॉलेज कल्याणपुर, इंटर कालेज कैथवाड़ी, इंटर कॉलेज रासना, इंटर कॉलेज, कलजरी, एसडी इंटर कॉलेज सदर, एसडी गर्ल्स कॉलेज सदर, गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज सदर, डीएन इंटर कॉलेज मेरठ, एमपीएस पब्लिक स्कूल गर्ल्स सदर, फैज ए आम इंटर कॉलेज मेरठ के छात्र व छात्रायें मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अतुल त्यागी ने किया। इस मौके पर अमित सिंघल, शिखा चौहान, नम्रता शर्मा, मोनू प्रमुख बड़ौत, प्रशांत शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राजेश गुप्ता लखनऊ, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, मुनेन्द्र शर्मा, नरेश त्यागी एडवोकेट, परमीत सिंह, नितिन सिंघल, भूपेंद्र चौधरी, दीपक कौशिक आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










