Jaunpur News : जेसीआई शाहगंज शक्ति के सदस्यों ने किया रक्तदान
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस पर स्थानीय कस्बे में स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगा जहां उपस्थित लोगों के बीच ब्लड बैंक के निदेशक डा. अभिषेक रावत ने कहा कि रक्तदान से कैंसर और हार्ट अटैक का खतरा बहुत कम हो जाता है। लीवर स्वस्थ रहता है और मोटापा पर असर पड़ता है।

इस दौरान जेसीआई शाहगंज शक्ति के सदस्यों ने रक्तदान किया। अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने सभी से रक्तदान करने की अपील किया। इस अवसर पर भाजपा नेता अनीता रावत, अनिल मोदनवाल, प्रदीप जायसवाल, डा. सरफुद्दीन आजमी, डा. सुधांशु चित्रवंशी, डा. फैसल, डा. मारिया फारूकी, गीता जायसवाल, रीता जायसवाल, श्रृद्धा सोनी, वंदना अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















