Homeआजमगढ़डेंगू से बचाव के लिए भारत रक्षा दल ने जीयनपुर नगर पंचायत...

डेंगू से बचाव के लिए भारत रक्षा दल ने जीयनपुर नगर पंचायत में कराया छिड़काव

डेंगू से बचाव के लिए भारत रक्षा दल ने जीयनपुर नगर पंचायत में कराया छिड़काव

बिजेन्द्र सिंह
सगड़ी, आजमगढ़। नगर पंचायत जीयनपुर में भारत रक्षा दल ने डेंगू का प्रकोप देखते हुए सभी वार्डों में फागिंग किया और कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया। बताया कि इस काम मे किसी भी नेता और टाउन एरिया का कोई भी सहयोग नहीं है भारत रक्षा दल ने अपने सहयोग से किया कार्य ताकी नगर मे बीमारी ना फ़ैल सके। इस कार्य को नगर पंचायत जीयनपुर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी इंजीनियर आभास त्यागी, नगर अध्यक्ष मदन शर्मा, नगर महासचिव हाजी अनवार साहब जिला महासचिव दिनेश मणि त्रिपाठी और समाजसेवी शम्भू प्रजापति और तबरेज अहमद के द्वारा किया गया।

इस दौरान आभास त्यागी ने कहा कि वर्तमान में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है, बावजूद इसके कि नगर पंचायत में दवाओं का छिड़काव और फागिंग नहीं करवाई गई जिससे आए दिन लोग बीमार हो रहे हैं। देखते हुए भारत रक्षा दल की जीयनपुर इकाई द्वारा आज पूरे नगर में फागिंग के कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव कराया गया है। ताकि नगर के लोग स्वस्थ रहे वहीं उन्होंने डेंगू से बचाव के लिए लोगों से अपील किया कि अपने घर के आस-पास साफ सफाई रखें कहीं भी जलजमाव ना होने दें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read