HomeVaranasiएसीपी राजातालाब व प्रभारी निरीक्षक रोहनिया ने किया कार्यभार ग्रहण

एसीपी राजातालाब व प्रभारी निरीक्षक रोहनिया ने किया कार्यभार ग्रहण

एसीपी राजातालाब व प्रभारी निरीक्षक रोहनिया ने किया कार्यभार ग्रहण

अश्विनी सिंह चौहान
रोहनिया, वाराणसी। जनपद में कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने पर ग्रामीण क्षेत्र को नवसृजित गोमती जोन में परिवर्तित कर दिया गया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कमिश्नरेट होने के बाद कई एसीपी के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए कुछ थानों को एक एक सर्किल से हटाकर दूसरे सर्किल में जोड़ दिए है। नवसृजित गोमती जोन में दो सर्किल होंगे एक राजातालाब तो दूसरा पिंडरा।

बुधवार को सर्किल राजातालाब के नवागत एसीपी अंजनी कुमार राय ने जहां पदभार ग्रहण किया वहीं दूसरी तरफ छ दिनों से खाली चल रहे प्रभारी निरीक्षक रोहनिया की जिम्मेदारी एसआईटी टीम प्रभारी व पूर्व प्रभारी निरीक्षक लालपुर-पांडेयपुर रहे उपेंद्र सिंह को मिली। नवागत प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने भी थाना रोहनिया पहुंच पदभार ग्रहण किया। पत्रकार वार्ता के दौरान नवागत एसीपी अंजनी कुमार राय ने कहा कि जनता को समय पर न्याय दिलाना और आमजन को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना हमारी प्राथमिकता होगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read