कल्याण में हुआ भीषण सड़क हादसा
डम्फर एवं कार की टक्कर में 11 लोगों की हुई मौत
रायता पुल के पास सुबह हुआ हादसा, एक गंभीर
रफ्तार की एक गलती सब कुछ छीन ले गयी
हंसती हुई जिन्दगियां पल में वीरान कर गयी
तेजस टूडे ब्यूरो
राजू पाल
भिवंडी, मुम्बई। कल्याण में सोमवार सुबह 11 बजे एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार कल्याण मुरबाड मार्ग पर रायता पुल के पास एक तेज रफ्तार डंपर और इको कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार करीब 11 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि टैक्सी इको कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के तुरंत बाद ही स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही टिटवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और स्थानीय प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



