भलुनी माई के नगरिया बड़ी मन भावन लागेला
सुनील कुमार
सासाराम, रोहतास (बिहार)। स्थानीय प्रखण्ड क्षेत्र के श्री यक्षिणी माई भलुनीधाम के हाईस्कूल मैदान में श्री यक्षिणी भोजपुरी साहित्य समिति भलुनीधाम का 43वां वार्षिक अधिवेशन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर विधायक विजय कुमार मंडल, विधान पार्षद अशोक कुमार पाण्डेय, पूर्व प्राचार्य डॉ. गुरुचरण सिंह, पूर्व प्राध्यानाध्यापक हरिहर दुबे ने संयुक्त रूप से समिति की अध्यक्ष सर्वदेव ओझा की अध्यक्षता में से किया गया। जिसमें सभी का अंग वस्त्रो एवं फूलमालाओं से अभिनंदन करते हुए समिति के संयोजक कन्हैयालाल पंडित ने भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने, भलुनीधाम में पुलिस चौकी खोलने, अस्पताल बनवाने की मांग पत्र सभा के माध्यम से विधायक एवं एम एल सी को सौंपा गया। जिसमें जिसमें विधायक विजय कुमार मंडल ने सभा संवोधन के दौरान कहा गया कि कुछ काम हमलोग के द्वारा किया जाता है। जबकि कुछ काम सरकार करती है। जिसमें अपने स्तर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे। बहुत जल्द अस्पताल बनने की बात कही गई।विधान पार्षद अशोक कुमार पाण्डेय ने अपने फण्ड से धर्मशाला निर्माण के साथ अन्य सहयोग करने की बात कही। पूर्व प्राचार्य डॉ गुरुचरण सिंह ने भोजपुरी देशों का नाम लेते हुए इनके विकास की संभावना के बारे में बताया गया।प्रिंस पाठक के सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज हुआ। कैमूर कोकिला अनुराधा रस्तोगी ने भलुनी माई के नगरिया बड़ी मन भावन लगे,सरोज पंकज माई के डहरिया, रामकुमार मिश्र, पाण्डेय अकेला ने भजन के साथ समां को बांधते हुए चार चांद लगा दिए। जिसमें गाजीपुर के मिथिलेश गहमरी के हास्य रचना, नरसिंह साहसी के सारेगम के धुन अनगढ कैमूर के हास्य व्यंग पर लोगों ने अपनी हंसी को रोक नहीं पाया। श्रोताओं ने खुब जमकर हंसा। जबकि ओमप्रकाश मिश्र, प्रो. राजबहादुर राय, दयाशंकर मिश्र, पंडित शुभम शास्त्री, सुनील कुमार, राजगृही ओझा, रामदुलार सतमार्गी, लक्ष्मण चौबे, ब्रजेश सिंह, श्रीनिवास चौबे ने भी भक्ति कविताएं से समा में चार चांद लगाते दिखे। जबकि गायक अजीत ओझा सहित काफी सारे कवियों की कविताएं एवं भजन गीत पूरे दिन समां बांधे रहा। इनके साथ बहुत बहुत सारे कवियों ने अपनी अच्छी अच्छी भोजपुरी रचनाएं से समां में चार चांद लगाए रखा। जिसका संचालन हर्षनाथ पाण्डेय ने किया। समिति द्वारा समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर ज्वाला सिंह, भलुनीधाम में छठब्रतीयो को बेहतर समाजसेवा में मनोज कुमार सिंह सहित पांच लोगों को अंग वस्त्र फूल मालाओं से सम्मानित किया। इस मौके पर विजय वाष्र्णेय, प्रमोद कुमार पाण्डेय, संतोष कुमार सिंह, संदीप भेलारी लक्ष्मीकांत दुबे, राजभल्भ सिंह सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















