मॉडल स्टेशन बनेगा भभुआ रोड: जिलाध्यक्ष
जीपी सोनी
कैमूर (बिहार)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भभुआ रोड दुर्गावती एवं कुदरा स्टेशनों का कायाकल्प होने वाला है कैमूर जिले के अंतर्गत आने वाले इन तीनों स्टेशनों का 61 करोड़ की लागत से कायाकल्प होने वाला है उक्त बातें शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कैमूर जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं उन्होंने आगे बताया कि क्षेत्र के सांसद छेदी पासवान भी उक्त कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे इस दौरान कई विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे। इसको लेकर तीनों स्टेशनों पर तैयारी पूरी की जा चुकी है उन्होंने इस दौरान बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कैमूर के इन तीन स्टेशनों का नाम शामिल हुआ है अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भभुआ रोड स्टेशन पर 24.22 करोड़ रुपए की लागत से मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की लंबाई को समायोजित करने के लिए प्लेटफार्म की लंबाई और चौड़ाई बढ़ाने का कार्य होगा यात्रियों के लिए वाटर बूथ दिव्यांगों के लिए विशेष रैप, विशेष स्पर्श मार्ग अनुकूल वाटरबुत, काउंटर पार्किंग जैसी सुविधाएं व यात्रियों के लिए प्लेटफार्म सेट स्पेशल शौचालय भीड़भाड़ से बचने के लिए सर्कुलेटिंग एरिया एवं विशेष प्रवेश द्वार का निर्माण होगा रविवार को सुबह 10:00 बजे से यह कार्यक्रम कुदरा व भभुआ रोड एवं दुर्गावती स्टेशनों पर होना है प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैमूर बीजेपी महामंत्री संतोष खरवार कैमूर मंत्री अंशुमान सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता दीनानाथ सिंह भी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









