डीएम—एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
अब्दुल शाहिद
बहराइच। कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं, कारागार की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम व एसपी ने पाकशाला, जेल चिकित्सालय व कारागार की बैरकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा कारागार की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बन्दियों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं मुहैय्या कराए जाने तथा साफ-सफाई के स्तर को बनाएं रखने का निर्देश कारागार प्रशासन को दिया गया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ एस.के. सिंह, जेल अधीक्षक राजेश यादव, जेलर आनन्द २ाुक्ला, डिप्टी जेलर देवकान्त वर्मा, २ोषनाथ यादव, अनीता सक्सेना, माधुरी तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















