Homeबदायूंदुनिया भर में छायेंगे बदायूं के उत्पाद

दुनिया भर में छायेंगे बदायूं के उत्पाद

दुनिया भर में छायेंगे बदायूं के उत्पाद

फ्लिपकार्ट की टीम ने दीदीयों को दिया प्रशिक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। जनपद में स्वयं सहायता समूह की दीदीयों को ई-कॉमर्स के लिए प्रशिक्षण व कार्यशाला का आयोजन जिला प्रशासन एवं पॉलिसी वॉच इण्डिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में डायट परिसर स्थित ऑडिटोरियम बदायूँ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रजवलन व माल्यार्पण करके किया। उन्होंने परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर उसे सराहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का उद्देश्य देश की 5 करोड़ दीदीयों को लखपति बनाने का है। प्रशिक्षण कार्यशाला में फ्लिपकार्ट के अधिकारियों द्वारा ई-कॉमर्स से संबंधित विस्तार से जानकारी दी गई।
राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार बी0एल0 वर्मा ने कहा कि भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जिस प्रकार से कार्य चल रहा है, उसे आने वाले समय में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि वह अपने उत्पादों की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए मार्केट की डिमांड के अनुसार और अच्छी गुणवत्ता के उत्पाद बनाएं, जिससे उनके उत्पाद देश व दुनिया में छा जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के उपरान्त कहा था कि उनकी सरकार गरीबो, महिलाओं, युवा व किसानों को समर्पित रहेगी। देश में करीब 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। आज की देश की महिलाएं व युवतियां किसी से कम नहीं है वह हर क्षेत्र में अपना नाम ऊंचा कर रही हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि देश की तरक्की के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इसका एक ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने बताया कि जनपद में करीब 2 लाख स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हैं। जो अपने परिवार को संबल बनाने का कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री जी का नजरिया है कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से ग्राम की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जाएगा। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि किसी भी बनाए गए उत्पाद को अगर अच्छा मार्केट मिल जाता है तो उसका रेट अच्छा मिल जाता है। ई-कॉमर्स प्लेटफार्म मिल जाने से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों के लिए एक अच्छा मिल जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को बुकें व स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा शॉल ओढाकर उनका अभिनंदन किया। आधुनिक निर्माण के तहत बदायूं की लखपति दीदीयों तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डिजिटल सक्षम बनाने की पहल हेतु ई-कॉमर्स प्रशिक्षण फ्लिपकार्ट के प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया। फ्लिपकार्ट के प्रशिक्षकों द्वारा विस्तार से किस प्रकार से फ्लिपकार्ट पर अपने उत्पादों को स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बिक्री हेतु उपलब्ध करा सकती हैं, इस संबंध में जानकारी दी।
ब्लॉक सालारपुर की स्वयं सहायता समूह की महिला रेनू राठौर व ब्लॉक उसावा की रूबी ने अपनी सफलता की कहानी अन्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के समक्ष प्रस्तुत कर उनका आत्मबल बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया जहां प्रधानमंत्री जी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनके अनुभवों को सुना व उसे सराहा। कार्यक्रम को फ्लिपकार्ट के मुख्य कॉरपोरेट अफेयर्स अधिकारी रजनीश कुमार व पॉलिसी वॉच इण्डिया फाउंडेशन की निदेशक डॉ0 आभा ने भी संबोधित कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, शारदेंदु पाठक, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार सहित अन्य अधिकारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read